हिंदी
राजधानी में स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में आज उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने वहां अपनी 8 साल की बच्ची के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। इस घटना के वक्त सीएम योगी अपने कार्यालय में मौजूद थे। पूरी खबर..
लखनऊ: सुल्तानपुर के निरंजन पुरवा से आई एक महिला ने 8 साल की बच्ची के साथ सीएम आॅफिस के सामने मिट्टी का तेल ड़ालकर सरेआम आत्मदाह का प्रयास किया। खुद पर आग लगाने प्रयास करती महिला को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और लोगों को हाथ-पांव फूल गए।
पुलिस ने बहुत कोशिशों के बाद किसी तरह महिला को काबू किया। जिसके बाद पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया।
सुल्तानपुर के निरंजन पुरवा से आई इस महिला की पहचान सुनीता तिवारी के नाम से की गयी। पुलिस महिला से पूछताछ में जुटी हुई है।
Published : 9 June 2018, 5:14 PM IST
Topics : आत्मदाह पुलिस मिट्टी का तेल लखनऊ सीएम आफिस
No related posts found.