हिंदी
लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और पार्टी की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी आज तीन दिवसीय दौरे के लिये लखनऊ पहुंच गईं है। इस मौके पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों द्वारा प्रियंका गांधी का जोरदार स्वागत किया गया। एयरोपोर्ट से लेकर पार्टी मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और प्रियंका गांधी जिंदाबाद के जोरदार नारे लगाये गये।

अगले साल की शुरूआत में होने वाले उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनावों को लेकर कांग्रेस की यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी का यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। प्रियंका पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं संग बैठक करेंगी और आगामी चुनाव को लेकर कई अहम फैसले करेंगी।

उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव पर प्रियंका गांधी की खासी नजर है। प्रदेश पार्टी प्रभारी होने के नाता आगामी चुनाव पार्टी उनकी देखरेख में ही लड़ेगी, इसलिये ये चुनाव खुद प्रियंका के लिये भी बेहद मायने रखते हैं। हाल ही के दिनों में उन्होंने लगातार यूपी यूनिट के साथ कई वर्चुअल मीटिंग भी की हैं।

माना जा रहा है कि प्रियंगा गांधी का इस दौरे के दौरान कांग्रेस पार्टी से विधान सभा चुनाव लड़ने वाले कुछ संभावित प्रत्याशियों के टिकट को भी फाइनल कर सकतीं है।

प्रियंका जहां उत्तर प्रदेश से जुड़े पार्टी के कई बड़े नेताओं से बैठकर कर चुनाव को लेकर मंथन करेंगी वहीं वह कार्यकर्ताओं के साथ भी संवाद कर राज्य चुनावी रुख का जानने का प्रयास भी करेंगी।

प्रियंका गांधी के तीन दिवसीय दौरे के लिये लखनऊ पहुंचने पर नेताओं और कार्यकर्ताओं में भारी जोश दिखाई दे रहा है। प्रियंका गांधी भी लखनऊ दौरे के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में नया ऊर्जा का संचार करेंगी।
Published : 16 July 2021, 3:39 PM IST
Topics : Lucknow Priyanka Gandhi UP Visit उत्तर प्रदेश कांग्रेस दौरा प्रियंका गांधी लखनऊ विधान सभा चुनाव