
लखनऊ: आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर हवाई पट्टी के सामने सर्विस लेन पर रविवार को भीषण हादसा हो गया। दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।
सड़क हादसा उन्नाव जिले के पारा थाना क्षेत्र का है। प्राप्त सूचना के अनुसार हादसे में हसनपुर बांगरमऊ निवासी संदीप की दुर्घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं बाइक पर बैठा दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गए।
वहीं दूसरी बाइक पर सवार अचल सिंह और मोहित गंभीर रूप में घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। वहीं आक्रोशित ग्रामीणों ने लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया। जिसे मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत से खुलवाया।
Published : 27 August 2019, 11:59 AM IST
Topics : Accident bike death lucknow agra express way uttar pradesh आगरा लखनऊ एक्सप्रेस उत्तर प्रदेश टक्कर मौत लखनऊ