Ambedkar Nagar Road Accident: ओवरटेक करते ही हुआ खौफनाक टकराव, बस के एक हिस्से के उड़े परखच्चे; 4 की मौत
Ambedkar Nagar Road Accident: गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से दरभंगा जा रही एसी बस ओवरटेक करते समय ट्रेलर से टकरा गई। अम्बरपुर टोल प्लाजा के पास हुए हादसे में चार यात्रियों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत-बचाव कार्य शुरू किया।