हिंदी
लखनऊ: थाना जानकीपुरम विस्तार सेक्टर 9 में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के सामने बदमाशों ने तीन दुकानों के ताले तोड़ कर पुलिस की सख्त गश्त की पोल खोल दी। चोर 3 दुकानों का सटर तोड़कर नकदी व सामान लेकर फरार हो गये। सूचना मिलने के बाद में मौके पर पहुंची पुलिस।
दुकानदारों का मानना है कि रात में गश्त करने वाली पुलिस सोती रही। एक ही रात में बदमाशों ने तीन दुकानों के ताले तोड़े और गश्त पर घूम रही पुलिस को खबर तक नहीं हुई। चोर सामान व नकदी लेकर के फरार हो गये।
दुकानदारों यह भी आरोप लगा रहें है कि पुलिस को बचाने के चक्कर में एसएसपी कलानिधि नैथानी जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहें हैं।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: नौकरी दिलाने के नाम पर करते थे ठगी, एसटीएफ के हत्थे चढ़े सात आरोपी
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने कहा कि अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जायेगा।
Published : 23 August 2018, 5:07 PM IST
Topics : Lucknow एसएसपी औचक निरीक्षण चोरी पुलिस लखनऊ सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया