हिंदी
लखनऊ: आशियाना थानाक्षेत्र के शहीद पथ आज उस समय हाहाकार मच गया, जब वहां से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार में अचानक भीषण आग लग गयी। कार में तीन लोग सवार थे लेकिन तीनों लोगों ने बड़ी तत्परता दिखाई और कार से उतर गये, जिस कारण उनकी जान बच गयी।
रमाबाई अम्बेडकर मैदान के पास चलती कार में आग का यह दृश्य देखकर हर कोई हैरान रह गया। कार सवार जितेंद्र त्रिपाठी अपने भाई और नौकर के साथ गोमतीनगर विस्तार जा रहे थे। इसी दौरान बीच रास्त में कार मं आग लग गयी। बताया जाता है कि शार्ट सर्किट के कारण कार में आग लगी थी।
सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग को काबू किया। आग की इस घटना से शहीद पथ पर कुछ देर के लिय आवागमन भी बाधित रहा। सभी कार सवारों को सुरक्षित देख सभी ने राहत की सांस ली।
Published : 15 September 2020, 7:08 PM IST
Topics : आग कार कार सवार दमकल विभाग पुलिस लखनऊ शहीद पथ शार्ट सर्किट
No related posts found.