हिंदी
लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सूबे के पूर्व सीएम अखिलेश यादव रविवार को राजधानी लखनऊ में अलग अंदाज और स्पोर्ट्स लुक में नजर आये। अखिलेश को लोगों ने जब बच्चों के साथ साइकलिंग करते देखा तो वे आश्चर्य में पड़ गये। अखिलेश ने बेटी टीना और बेटे अर्जुन के अलावा कई अन्य बच्चों और युवाओं के साथ जमकर खेला और मस्ती की।
यह भी पढ़ें: अखिलेश यादव पत्नी डिंपल सहित पहुंचे भगवान कृष्ण के दरबार

यह भी पढ़ें: लखनऊ में शिक्षक की भूमिका में नजर आये अखिलेश यादव, छात्रों को दी नई सीख
अखिलेश यादव अक्सर हर रविवार को कुछ अलग अंदाज में लखनऊ की सड़कों और अन्य जगहों पर नजर आते रहते है। अखिलेश आज फिर रविवार सुबह पूरे खेल के मूड़ में नजर आये।

यह भी पढ़ें: केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आगे आये अखिलेश यादव और डिंपल यादव
उन्होंने न केवल बेटी टीना और बेटे अर्जुन के साथ साइकिल चलाई बल्कि पार्क और सड़कों मौजूद अन्य बच्चों और युवाओं के साथ फुटबाल भी खेला। कुछ बच्चों को स्कैटिंग करता देख अखिलेश वहां भी जा पहुंचे और स्कैंटिंग करने लगे।

इस मौके पर उन्होंने वहां मौजूद युवाओं और लोगों से भी बाताचीत की और उनका हाल-चाल जाना। अखिलेश ने लोगों को फिटनेस के लिये भी प्रेरित किया।

पार्क में मौजूद कई लोगों ने जब पूरीव सीएम को वहां देखा तो वे आश्चर्य में पड़ गये। अखिलेश भी उन सभी की शंकाओं को दूर करने के इरादे से उनके करीब पहुंचे और बुजूर्गों का अभिवादन किया। अखिलेश को अपने बीच पाकर लोगों के चेहरे भी खिले-खिले नजर आये।
Published : 9 September 2018, 5:10 PM IST
Topics : अखिलेश यादव खेल कूद लखनऊ समाजवादी पार्टी साइकलिंग स्पोर्ट्स
No related posts found.