केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिये आगे आये अखिलेश यादव और डिंपल यादव

केरल में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव खुले मन से आगे आये है। आपदा के समय इस दंपति ने व्यक्तिगत स्तर पर प्रभावितों को आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। साथ ही अन्य लोगों से भी मदद में हाथ बढ़ाने का अपील की गयी है।

Updated : 19 August 2018, 11:28 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: केरल में बाढ़ के कहर से जूझ रहे लोगों की मदद के लिये समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष औऱ यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव और उनकी पत्नी डिंपल यादव ने मदद के लिये हाथ बढ़ाये है। दोनो पति-पत्नी ने मिलकर व्यक्तिगत स्तर पर बाढ़ प्रभावितों के लिये वित्तीय मदद का ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें: केरल: बाढ़ में मदद के लिये 25 करोड़ की सहायता देगा तेलंगाना, लोगों से दान की अपील 

इसके अलावा अखिलेश यादव ने अन्य लोगों से प्राकृतिक आपदा की इस घड़ी में अपनी क्षमता के अनूकूल खुलकर मदद करने की भी अपील की है। अखिलेश यादव ने बाढ़ के कारण जान गंवा चुके लोगों के प्रति गहरी सहानुभूति जताते हुए संकट से जूझ रहे लोगों की हर संभव मदद देने का भरोसा दिलाया है।

 

अखिलेश यादव ने केरल में बाढ़ की त्रासदी और इससे जूझ रहे लोगों को मदद के लिये दो ट्वीट कर लिखा कि- '' केरल के लोगों के प्रति मेरे हृदय में अथाह पीड़ा है। मैंने और मेरी पत्नी ने केरल के जरूरतमंद लोगों के लिये व्यक्तगत स्तर पर दान देने का निर्णय लिया है। यदि आप भी किसी भी रूप में अपना योगदान दे सकें तो मैं कहूंगा कि कृपया यह नेक काम जरूर करें। जो इस भीषण त्रासदी में जान गंवा चुके हैं, उन्हें याद करें और जो इससे जूझ रहे हैं, उनकी मदद करें"।

 

 

 

अखिलेश यादव ने एक अन्य ट्वीट में भी बाढ़ पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना जतायी है और आपदा की इस घड़ी में सभी से मिल-जुलकर केरल के सभी लोगों की मदद करने की अपील की है।

 

गौरतलब है कि केरल में बाढ़ के कारण अभी तक 350 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि हजारों लोग बाढ़ के पानी में घिरे हुए है।  

 

Published : 
  • 19 August 2018, 11:28 AM IST