लखनऊ: शिक्षक की भूमिका में नजर आये अखिलेश यादव, छात्रों को दी नई सीख

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का सोमवार को एक नया रूप देखने को मिला। राज्य के मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित करने पहुंचे अखिलेश यादव एक राजनेता से इतर एक शिक्षक की भूमिका में ज्यादा नजर आये। उन्होंने छात्रों को कई सीख दी। पूरी खबर..

Updated : 13 August 2018, 2:17 PM IST
google-preferred

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बोर्ड परीक्षओं में अव्वल स्थान पाने वाले मेधावी छात्रों को लैपटॉप वितरित किया। इस मौके पर राजनेता से इतर अखिलेश यादव का एक शिक्षक का रूप देखने को भी मिला। उन्होंने सभी छात्रों को पढ़ाई औऱ शिक्षा का महत्व समझाते हुए लगातार पढ़ते रहने और जिज्ञासु बने रहने की सलाह भी दी। सपा अध्यक्ष ने कहा समाजवादी पार्टी के कार्यकाल में सरकार ने 1800000 से अधिक स्टूडेंट्स को लैपटॉप बांटे थे और आज यही वजह है कि पिछड़े से पिछड़े परिवारों में आज लैपटॉप पहुंच चुका है।  

अखिलेश यादन ने कहा सपा हमेशा से प्रतिभाओं का सम्मान करने में भरोसा रखती है और यह कार्य भी इसी भरोसे के तहत किया जा रहा है। प्रतिभाओं का जितना सम्मान किया जायेगा, देश का भविष्य उतना ही अधिक निखरेगा। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ में बोले अखिलेश यादव- सरकारी बंगले में तोड़फोड़ का आरोप भाजपा सरकार की साजिश

कार्यक्रम का आयोजन किया जहां पर उत्तर प्रदेश के अलग- अलग जिलों के छात्र सम्मिलित हुए। लैपटाप वितरण समारोह के बाद में अखिलेश यादव ने प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला।

भाजपा सरकार पर फिर साधा निशाना

इस मौके पर भी सपा अध्यक्ष ने मौजूदा भाजपा सरकार पर निशाना साधने से नहीं चूके। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने के लिये कई बादे किये थे लेकिन सभी धरे के धरे रह गये है। यूपी में एम्स अस्पताल बनाने का उनका वादा जमीनी स्तर पर कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। केन्द्र सरकार घोटाले पर घोटाले किए जा रही है और जनता के बीच चीजों को छुपाने की कोशिश कर रही है।

भाजपा हर मोर्चे पर मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार

अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार ने नोटबन्दी की थी, जिसमें सैकड़ो लोगों का जान चली गयी थी। आज उस पर सरकार बात नहीं कर रही है, लेकिन समाज वादी लोग इनसे हर एक मोर्चे पर इनका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है।

भाजपा को गिनती याद रखने की नसीहत 

अखिलेश ने कहा भाजपा के 2019 में होने वाले लोकसभा चुनाव में 73 प्लस सीटें लाने की बात कर रही है, लेकिन वो शायद भूल गये कि गोरखपुर और फूलपुर के उपचुनाव में उनका क्या हस्र हुआ था, इसलिए अब गिनती सही रखिये। उन्होंने कहा कि आज जब समाजवादी लोग 15 अगस्त मनाने जा रहे हैं तो भाजपा के लोग बौखलाए हुए हैं, कहते थे कि हमारी पार्टी में परिवारवाद है लेकिन वो लोग अपनी पार्टी के परिवारवाद को भूल जाते है।

Published : 
  • 13 August 2018, 2:17 PM IST

Advertisement
Advertisement