हिंदी
लखनऊ: लखनऊ पुलिस को रेलवे स्टेशन और बस अड्डे समेत नाका, मवैया और बाजारखाला के इलाकों से नशीले पदार्थों के बेचें जाने की शिकायतें मिल रही थी। आलमबाग पुलिस ने 5 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें: योगी सरकार के मंत्री के इस बयान से शिक्षामित्रों को राहत की उम्मीद
दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया की ये लोग गाजें की छोटी-छोटी पुड़िया बना कर रेलवे स्टेशन,बस अड्डे समेत स्कूलों के आसपास बेचते थे। पुलिस के हाथ लगे दोनों आरोपियों के नाम उमेश सैनी और दीपक कुमार हैं। इनमे से एक आरोपी दीपक कुमार बीए पास कर एक निजी फर्म में नौकरी भी करता है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ मेट्रो की सवारी के लिये करें एक माह का और इंतजार
पुलिस को पूछताछ में दोनो आरोपियों ने बताया की काफी लम्बे समय से दोनों यह काम कर रहे थें। वहीं पुलिस को इन दोनों आरोपियो के पास से 6000 रूपये भी मिले हैं, जो नशीले पदार्थों की बिक्री से मिले थे। पूछताछ करने के बाद आलमबाग पुलिस ने दोनों पर मुकदमा संख्या 231/17,232/17 समेत धारा 8/20 एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया है।
Published : 28 July 2017, 12:03 PM IST
Topics : आरोपी आलमबाग पुलिस गांजा गिरफ्तार यूपी रेलवे स्टेशन लखनऊ
No related posts found.