हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार नितिन अग्रवाल विजयी हो गये हैं। नितिन अग्रवाल को उत्तर प्रदेश की 17वीं विधानसभा का नया उपाध्यक्ष चुन लिया गया है। विधानसभा के विशेष सत्र के दौरान हुए मतदान में उपाध्यक्ष के लिये नितिन अग्रवाल को 304 मत प्राप्त हुए, उनके खिलाफ सपा के नरेन्द्र सिंह वर्मा मैदान में थे।
विधानसभा का उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 368 मत डाले गए। इनमें से चार मत अवैध घोषित कर दिए गए। वहीं समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र सिंह वर्मा को 60 मत मिले, नितिन अग्रवाल ने 304 मतों के साथ जीत दर्ज करवाई। सपा और कांग्रेस इस चुनाव का विरोध कर रही थी।
विधानसभा का उपाध्यक्ष पद के लिये हुई वोटिंग के दौरान शिवपाल सिंह यादव और ओमप्रकाश राजभर सदन में नहीं आए और इन दोनों ने ही अपना वोट कास्ट नहीं किया। वहीं ओमप्रकाश राजभर की पार्टी के तीन विधायकों ने ही अपना वोट कास्ट किया है।
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानमंडल के सत्रहवें विधानसभा के उपाध्यक्ष का पद योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे राजेश अग्रवाल के त्यागपत्र के बाद यह पद खाली हो गया था। अब इस रिक्त पद को भरने के लिये यूपी विधानसभा के विशेष सत्र में आज मतदान होगा। भारतीय जनता पार्टी ने हरदोई से विधायक नितिन अग्रवाल को अपना समर्थन दिया है। उनके खिलाफ सपा के नरेन्द्र सिंह वर्मा मैदान में हैं।
Published : 18 October 2021, 5:06 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश उपाध्यक्ष नितिन अग्रवाल भाजपा राजनीति लखनऊ विधानसभा सपा
No related posts found.