हिंदी
लखनऊ: अभिनेत्री व मॉडल से नेता बनने का सपना पूरा करने के लिये उत्तर प्रदेश के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किस्मत आजमा रहीं मिस इंडिया रनरअप दीक्षा सिंह को करारा झटका लगा है। मॉडल दीक्षा सिंह को जिला पंचायत सदस्य चुनाव में अपने प्रतिद्वंदी से करारी हार का सामना करना पड़ा है। जनता ने दीक्षा सिंह को उतने वोट नहीं दिये, जिसकी वो अपेक्षा कर रहीं थीं।
वर्ष 2015 में फेमिना मिस इंडिया रनरअप रही जौनपुर जिले के बक्शा क्षेत्र से पंचायत चुनाव में खड़ी थी। वह केवल दो हजार मत ही प्राप्त कर सकी। यहां नगीना सिंह को जीत मिली है। चुनाव परिणाम में वह पांचवे स्थान पर रहीं।
दीक्षा सिंह बक्शा के वार्ड 26 से मैदान में उतरी थीं। यहां 7000 से ज्यादा मतों के साथ नगीना सिंह को जीत मिली है। वहीं दूसरे नंबर पर संजू यादव रहें, जिन्हें करीब 5000 वोट मिले हैं। दीक्षा सिंह को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा।
एक मॉडल व अभिनेत्री होते हुए पंचायत चुनाव में उतरने का फैसला करने वाली दीक्षा सिंह काफी सुर्खियों में रही लेकिन वह मतदाताओं को वोटों के लिये नहीं रिझा सकती है।
Published : 3 May 2021, 6:03 PM IST
No related posts found.