हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने शिक्षा विभाग में राज्य के कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों के तबादले कर दिये हैं। लखनऊ, बलरामपुर, बहराइच, अमेठी और रायबरेली जिला समेत कुल 26 शिक्षा अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया गया है।
तबादलों की पूरी सूची डाइनामाइट न्यूज पर देखें

बलरामपुर से बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेश यादव का भी तबादला कर दिया गया है। उनकी जगह पर हरिहर प्रसाद भारती बलरामपुर के नए बेसिक शिक्षा अधिकारी नियुक्त किये गये है।
भारती इससे पहले बहराईच में वरिष्ठ प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। इसी तरह अन्य जिलों में शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है।
Published : 14 May 2018, 2:21 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश तबादले लखनऊ शिक्षा अधिकारी शिक्षा विभाग
No related posts found.