लखनऊ: अस्पताल में भर्ती मरीजों से अवैध उगाही में जुटे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी

डीएन संवाददाता

सूबे की योगी सरकार जहां एक तरफ स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने में जुटी हुई है, वहीं स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी ही सरकार की साख को धूमिल कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर इलाज के नाम पर भर्ती मरीजों से उगाही करने का बड़ा आरोप लगा है। सिविल अस्पताल प्रशासन मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात की है।



लखनऊ: योगी सरकार जहाँ स्वास्थ व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिये आये दिन समय-समय पर नई योजनायें लेकर सामने आ रही हैं, वहीं सरकार के कर्मचारी ही स्वास्थ्य व्यवस्था को चौपट करने में जुटे हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों से जमकर से अवैध धन उगाही का बड़ा मामला सामने आया है। 

राजधानी में ही मुख्यमंत्री आवास से चन्द कदम की दूरी पर बने सिविल हास्पिटल में मरीजों से जमकर वसूली का जा रही है। सिविल अस्पताल में तैनात वार्ड ब्याय, सफाई कर्मी समेत नर्सें वार्डों मे भर्ती मरीजों से अवैध धन उगाही कर रही हैं। बताया जाता है कि वार्ड मे ऑपरेशन के लिये भर्ती मरीजों से नर्से ड्रेसिंग के नाम पर 100 रूपये और डिस्चार्ज कार्ड बनाने के नाम पर भी 100 रूपये की उगाही करती हैं।

सिविल अस्पताल में मरीजों से धन उगाही का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में महिला सर्जरी वार्ड की साध्वी नाम की नर्स ड्रेसिंग रूम मे ड्रेसिंग करने और डिस्चार्ज कार्ड देने के नाम पर रूपये की उगाही करती दिख रही है। मामला सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन ने अब कार्रवाई के आश्वासन दिये है। 

चिकित्सा अधीक्षक आशुतोष दुबे ने बताया कि मामले की जानकारी के बाद महिला को तत्काल वार्ड से हटा दिया गया है और जांच की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषी महिला के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही की जायेगी।
 










संबंधित समाचार