Uttar Pradesh: पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की बढ़ी मुश्किलें, दर्ज होगा एक और केस, जानिये पूरा मामला

उत्तर प्रदेश की पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। गायत्री प्रजापति के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो सकता है। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 15 January 2021, 5:39 PM IST
google-preferred

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। यौन शोषण के मामले में जेल में बंद गायत्री प्रजापति के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जल्द एक और केस दर्ज करने जा रहा है। यह केस मनी लॉन्ड्रिंग और आय से अधिक संपत्ति के मामले में दर्ज हो सकता है। ईडी ने गति दिनों गायत्री के अमेठी समेत यूपी में स्थित कई ठिकानों पर छापामारी की थी।

गायत्री प्रजापति के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी के दौरान बरामद संपत्तियों के दस्तावेजों की ईडी द्वारा जांच की जा रही है, जिसके बाद गायत्री के खिलाफ एक और मामला दर्ज हो सकता है। निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में गायत्री के खिलाफ पहले मुकदमा दर्ज किया था। 

ईडी द्वारा गायत्री प्रजापति के ठिकानों 30 दिसंबर को की गयी छापामारी में गायत्री समेत उनके परिजनों के नाम 100 से अधिक नामी-बेनामी संपत्तियों के दस्तावेज बरामद हुए थे। इसके अलावा बड़ी मात्रा में नकदी भी बरामद की गयी थी। इनमें 56 संपत्तियां गायत्री ने परिजन और करीबियों के नाम करीब 36 करोड़ रुपये में खरीदी थीं। 

ईडी द्वारा जब्त किये गये दस्तावेजों में 23 बेनामी संपत्तियां खुद गायत्री के नाम की बतायी जाती है। ईडी द्वारा इन संपत्तियों के वास्तविक कीमत का मूल्यांकन भी कराया जा रहा है। जिसके बाद ईडी द्वारा गायत्री के खिलाफ एक और एफआईआर दर्ज की जा सकती है।
 

Published :  15 January 2021, 5:39 PM IST

Related News

Advertisement