हिंदी
लखनऊः सीआरपीएफ बिजनौर कैंप में शनिवार दोपहर अचानक फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना में मेस इंचार्ज हेड कांस्टेबल की गोली लगने से मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की फारेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर फायरिंग करने वाले की पहचान में जुट गई है।
इस पायरिंग में गोली लगने से हेड कांस्टेबल बुरी तरह घायल हो गया, जिसे कैंप के नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे कुछ देर बाद मृत घोषित कर दिया। मरने वाले हेड कांस्टेबल का नाम अरविंद कुमार बताया जा रहा है।
अचानक से हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में काफी दहशत देखी गयी। बताया जा रहा हैं कि एके 47 से फायरिंग की गयी।
Published : 25 August 2018, 4:58 PM IST
Topics : Lucknow एके सैंतालिस गोली फायरिंग बिजनौर कैंप मौत लखनऊ हेड कांस्टेबल