हिंदी
लखनऊ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने एसीएम पर अभद्रता करने का आरोप लगाया है। मामले में डॉक्टरों ने हजरतगंज कोतवाली में तहरीर भी दी है।
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक और जहां अपराधों का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है, वहीं दूसरी तरफ सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने एसीएम द्वारा उन पर अनावाश्यक दबाव बनाने और अभद्रता करने का गंभीर आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने 4 एसीएम पर आरोप लगाया है कि उन्होंने सिविल अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से अपने पद का दुरुपयोग कर अभद्रता की। जिस पर नाराज़ डॉक्टरों ने हज़रतगंज थाने पहुंचकर एसीएम के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। डॉक्टरों का आरोप है कि अमित कुमार ने दबंगई दिखाकर उनसे सुलह करने का दबाव भी बनाया।
सिविल अस्पताल के डॉक्टरों का आरोप है कि एसीएम 4 अमित कुमार सुबह गैर जनपद के 4 मरीजों का बयान लेने आये हुए थे। डाक्टरों ने भीड़ कम करने की बात कही। जिस पर अमित कुमार भड़क गए और डॉक्टरों से गाली गलौज करने लगे।
डाक्टरों के आरोप पर एसीएम अमित कुमार ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों से इनकार किया है। वहीं सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने चिकित्सा विभाग के उच्च अधिकारियों को पूरे मामले की जानकारी दे दी है।
Published : 15 February 2018, 12:14 PM IST
Topics : अभद्रता आरोप एसीएम डाक्टर लखनऊ सिविल अस्पताल हजरतगंज कोतवाली
No related posts found.