हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 10 सीटों पर होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवारों ने आज आखिरी दिन अपना नामांकन दाखिल कर लिया है। इस मौके पर पार्टी के राज्यसभा उम्मीदवारों के अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

नामांकन करने वालों के नाम
बीजेपी के जिन 8 उम्मीदवारों ने नामांकन किया, उनमें केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, अरुण सिंह, पूर्व डीजीपी बृजलाल, नीरज शेखर, हरिद्वार दुबे, गीता शाक्य, बीएल शर्मा और सीमा द्विवेदी शामिल है।
यूपी में कुल 10 राज्य सभा सीटों के लिये भाजपा ने कल देर रात अपने 8 प्रत्याशियों की घोषणा की। इन सभी सीटों के लिये 9 नवंबर को चुनाव होने हैं। राज्य सभा चुनाव के लिये आज नामांकन की अंतिम तिथि है।
Published : 27 October 2020, 2:17 PM IST
Topics : bjp Rajya Sabha Election uttar pradesh उत्तर प्रदेश उम्मीदवार नामांकन भाजपा राज्य सभा चुनाव