हिंदी
लखनऊ: भारतीय मजदूर संघ अपनी विभिन्न मांगों को लेकर 30 अक्टूबर को राजधानी में विशाल रैली करने जा रहा है। संघ के क्षेत्रीय संगठन मंत्री पवन कुमार ने बताया कि अप्रैल के बनारस अधिवेशन में मजदूरों-कर्मचारियों की समस्याओं पर अनेक प्रस्ताव पारित हुए थे, जिसके बाद यह रैली की की जायेगी।

उन्होंने बताया कि श्रम कानूनों में अनुचित छेडछाड, ठेका प्रथा, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती सहित विभिन्न मुद्दों पर पांच जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को एक ज्ञापन दिया गया था।
कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार की उदासीनता को देखते हुए छह सितंबर को पुन: जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया लेकिन सरकार ने मजदूरों की सुधि नहीं ली। उन्होंने बताया कि 30 अक्टूबर की रैली में सभी मुद्दों को जोरदार ढंग से उठाया जाएगा।
Published : 27 October 2018, 6:44 PM IST
Topics : Lucknow कर्मचारी भारतीय मजदूर संघ मजदूर रैली लखनऊ विभिन्न मांग