लखनऊ: पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़े राज बब्बर, CBI ऑफिस पर प्रदर्शनकारी कांग्रेसियों पर पुलिस लाठीचार्ज

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राजधानी के हजरतगंज स्थित सीबीआई दफ्तर के सामने जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिये पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। ग्राउंजड जीरो से डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 26 October 2018, 1:58 PM IST
google-preferred

लखनऊ: सीबीआई विवाद के खिलाफ शुक्रवार को यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर के नेतृत्व में लखनऊ स्थित सीबीआई दफ्तर पर कांग्रेसियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच में झड़प हो गयी। कांग्रेसी कार्यकर्ता बेरिकेड को तोड़ते हुए आगे बढ़ने लगे, जिस पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की और हालत बिगड़ता देख पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस का हल्ला बोल..राहुल गांधी का CBI मुख्यालय का घेराव,TMC व वामदल भी आये साथ 

प्रदर्शन करते कांग्रेसी कार्यकर्ता

कांग्रेस के इस प्रदर्शन के दौरान राजबब्बर पुलिस बैरिकेड पर चढ़ गये। कांग्रेस ने इस दौरान केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। हजरतगंज स्थित सीबीआई  दफ्तर के बाहर कांग्रेस के प्रदर्शन काफी लंबे समय तक चलता रहा। कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए सीबीआई ऑफिस पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें: CBI मामले पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश- दो हफ्ते में जांच पूरी करे CVC 

 

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी द्वारा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। देश को बांटने की कोशिश की जा रही है। प्रधानमंत्री मोदी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि 18 घंटे काम करने वाले ने देश को लूट लिया है।

यह भी पढ़ें: सीबीआई को पिंजरे में कैद तोता समझने की भूल कर बैठी सरकार 

गौरतलब है कि  सीबीआई डायरेक्टर अलोक वर्मा को रातों रात छुट्टी पर भेजने के फैसले पर कांग्रेस देश भर के सीबीआई दफ्तर के बाहर धरना प्रदर्शन कर रही है। राजधानी दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन चल रहा है।