कांग्रेस का हल्ला बोल..राहुल गांधी का CBI मुख्यालय का घेराव,TMC व वामदल भी आये साथ

CBI मामले को लेकर कांग्रेस आज देशभर में प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं। सीबाआई मुख्यालय में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। मुख्यालय में कांग्रेसियों को घुसने से रोकने के लिये पुलिस बल पानी की बौछार कर उन्हें रोक रहे हैं। डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट में पढ़े पूरा मामला

Updated : 26 October 2018, 12:52 PM IST
google-preferred

नई दिल्लीः CBI मामले को लेकर सरकार के खिलाफ विपक्ष उठ खड़ा हुआ है। देशभर में कांग्रेस मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राहुल गांधी खुद इसका नेतृत्व कर रहे हैं। राहुल गांधी सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली स्थित CBI के मुख्यालय का घेराव कर रहे हैं। यहां उनके साथ प्रदर्शन में लेफ्ट और डीएमसी भी शामिल हैं।       

यह भी पढ़ेंः CBI मामले में बोले अरुण जेटली.. CVC की जांच से सच आयेगा सामने  

 

 

CBI मुख्यालय का घेराव करते कांग्रेसी कार्यकर्ता

 

राहुल गांधी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत समेत कई नेता इस प्रदर्शन में शामिल हुये हैं। कार्यकर्ताओं के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी CBI निदेशक को छुट्टी पर भेजे जाने का विरोध कर रहे हैं। इस मामले में आज सुप्रीम कोर्ट भी सुनवाई हुई है। कोर्ट ने मामले की जांच के लिये सीवीसी को दो हफ्तों का समय दिया है।   

यह भी पढ़ेंः सीबीआई को पिंजरे में कैद तोता समझने की भूल कर बैठी सरकार

 

 

 

 

इस फैसले के बाद राहुल गांधी मार्च कार्यकर्ताओं के साथ दयाल सिंह कॉलेज से होते हुये सीबीआई के मुख्यालय में पहुंचे है। यहां पहले से ही तैनात भारी सुरक्षा बल कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को विरोध प्रदर्शन से रोकने का भरपूर प्रयास कर रहा है। कार्यकर्ताओं को सीबीआई मुख्यालय में घुसने से रोकने के लिये पुलिस बल उन पर पानी की बौछार कर रहा है। बावजूद इसके कार्यकर्ता आगे बढ़ रहे हैं। 

Published : 
  • 26 October 2018, 12:52 PM IST

Advertisement
Advertisement