हिंदी
लखनऊ: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश इकाई के नवनियुक्त प्रमुख अजय राय ने रविवार को एक आंतरिक फेरबदल के तहत 15 प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किए। पार्टी के एक आदेश में यह जानकारी दी गई है।
पार्टी की प्रदेश इकाई की ओर से इस संबंध में जारी एक सूची में 15 नये प्रवक्ता और 17 मीडिया ‘पैनलिस्ट’ (टेलीविजन चैनलों पर परिचर्चाओं में भाग लेने वाले) के नाम हैं।
कांग्रेस प्रवक्ताओं के नाम
नियुक्त किये गये कांग्रेस प्रवक्ताओं में डाक्टर सी.पी. रॉय, अंशू अवस्थी, अमरनाथ पासवान, प्रोफेसर हिलाल अहमद नकवी, पुनीत पाठक, संजीव कुमार सिंह, अनिल यादव, कुंवर सिंह निषाद, राहुल राजभर, मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, उमाशंकर पांडे, अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सुशील पासी और तनुज पुनिया शामिल हैं।
मीडिया पैनलिस्ट
मीडिया पैनलिस्ट के रुप में कुलभूषण त्रिपाठी, रफत फातिमा, अभिमन्यु त्यागी, आस्था तिवारी, सुधा मिश्रा, अनु प्रसाद पासवान, सुचि विश्वास, प्रदीप सिंह, सुधांशु बाजपेई, तमजीद अहमद, प्रेम नारायण पाल, सलमान इम्तियाज अंसारी, राजकुमार मौर्य, सचिन रावत, गौरव जैन, रोहन सिंह और शैलेंद्र सिंह को स्थान मिला है।
पार्टी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि मीडिया टीम कांग्रेस की विचारधारा के प्रचार प्रसार के साथ-साथ जनता के मुद्दों को पूरी मजबूती से उठाकर भाजपा सरकार को बेनकाब करेगी।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में युवा, किसान, आम आदमी, दलित, पिछड़े, महिलाएं सभी इस सरकार से पीड़ित है, उनकी आवाज को दबाया जा रहा है,ऐसे में पार्टी की नई मीडिया टीम उनकी आवाज को बुलंद करेगी।
Published : 28 August 2023, 1:00 PM IST
Topics : अजय राय उत्तर प्रदेश प्रदेश कांग्रेस इकाई प्रदेश प्रवक्ता मीडिया पैनलिस्ट राजनीति लखनऊ लोकसभा चुनाव
No related posts found.