लखनऊ: वैभव की हत्या कर आरोपियों ने पिस्टल नदी में फेंकी

भाजपा के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव तिवारी की हत्या में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह और सूरज ने पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान पूछताछ में आज कई बड़े खुलासे किये हैं।

Updated : 20 December 2017, 7:31 PM IST
google-preferred

लखनऊ: भाजपा के पूर्व विधायक जिप्पी तिवारी के बेटे वैभव तिवारी की हत्या में पुलिस ने एक और बड़ा खुलासा किया है। हत्यारोपियों ने पुलिस को बताया की वैभव की हत्या के बाद उन्होंने पिस्टल को गोमती नदी में फेंक दिया था। हत्यारोपियों की निशानदेही पर पुलिस नदी से पिस्टल को ढूंढ़ने में लगी हुई है। 

 

 

वैभव की हत्या में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर विक्रम सिंह और सूरज ने पुलिस द्वारा रिमांड के दौरान पूछताछ में यह बात कबूल की। इसके बाद पुलिस हज़रतगंज इंस्पेक्टर आनंद शाही पुलिस टीम के साथ 1090 चौराहे पर गोताखोरों की मदद कत्ल में इस्तेमाल पिस्टल को नदी में खोजना शुरु किया। इस दौरान पुलिस दोनों आरोपियों को साथ में लेकर नदी तट पर पहुंची।  
 

Published : 
  • 20 December 2017, 7:31 PM IST

Related News

No related posts found.