लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रावास फीस बढ़ाये जाने के खिलाफ उग्र प्रदर्शन

डीएन संवाददाता

एबीवीपी ने आज फिर विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र प्रदर्शन किया। साथ ही अपना फैसला वापस न लेने पर बड़े आन्दोलन की चेतावनी दी।

 विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र
विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते छात्र


लखनऊ: लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रावासों में फीस बढाये जाने को लेकर छात्र संगठनों का विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध- प्रदर्शन जारी है। विश्वविद्यालय के इस फैसले को लेकर एबीवीपी और समाजवादी छात्रसंघ जैसे संगठन विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ खड़े हो गए हैं।

उल्लेखनीय है कि लखनऊ विश्वविद्यालय ने अपने छात्रावासों की फीस एकाएक छह गुना तक बढ़ दी है। इसका सबसे ज्यादा दुष्प्रभाव कमजोर आय वर्ग वाले छात्रों और उनके अभिभावकों पर ही पड़ेगा।
इसी मुद्दे पर कल 'डाइनामाइट न्यूज' की ओर से यूपी के प्राविधिक और चिकित्सा शिक्षा मंत्री से सवाल भी पूछा गया। जिस पर उन्होंने जल्द इस मामले को सुलझा लेने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि छात्रों की मांग सही है। 


 कई दिन बीतने पर भी इस मामले मे कोई कार्रवाई नही हुई।  नाराज छात्र अभी भी विश्वविद्यालय प्रशासन से अपने फैसले को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। इस पूरे मामले पर विश्वविद्यालय मौन है।

आज अपनी इन्ही मांगो को लेकर एबीवीपी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया।
एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बताया कहा कि विश्वविद्यालय प्रशासन फीस वृद्धि के फैसले को वापस नही लेता तो विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ उग्र आन्दोलन किया जायेगा।










संबंधित समाचार