यूपी में पीसीएस अफसरों के बंपर तबादले, देखें कौन कहां पहुंचा

डीएन ब्यूरो

उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी में तबादलों का सीजन जारी है। सरकार में मंगलावर को राज्य में 36 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। डाइनामाइट न्यूज़ की इस रिपोर्ट में देखें कौन अधिकारी अब कहां पहुंचा..

तबादले का आदेश
तबादले का आदेश


लखनऊ: उत्तर प्रदेश की ब्यूरोक्रेसी को चुस्त-दुरस्त बनाने में जुटी योगी सरकार ने मंगलावर को राज्य में 36 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिये। राज्य में अगले कुछ दिनों में व्यापक पैमाने पर और भी तबादले देखने को मिल सकते हैं। 

यूपी में 57 PCS अधिकारियों का तबादला

देखें नये तबादलों के बाद कौन पीसीएस अफसर कहां से कहां पहुंचा..

1.    जितेंद्र कुमार, नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद से अपर आयुक्त आगरा मंडल, आगरा। 
2.    रविंद्र पाल सिंह, अपर आयुक्त आगरा मंडल से नगर आयुक्त, नगर निगम फिरोजाबाद।
3.    ब्रह्म देव सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सुल्तानपुर से अपर जिलाधिकारी (न्यायीक) सीतापुर

5.    प्रेम प्रकाश उपाध्याय, सहायक निदेशक, स्थानीय निकाय निदेशालय, लखनऊ से नगर मजिस्ट्रेट, सीतापु।
6.    राम केवल तिवारी अपर जिला अधिकारी( भू/अ) लखनऊ से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) लखनऊ।
7.    राम अरज, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ऐटा से अपर जिलाधिकारी (भू/अ) लखनऊ।
8.    राकेश कुमार-1, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कासगंज से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) कासगंज।
9.    योगेंद्र कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, आगरा से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) कासगंज।
10.    प्रभाकांत अवस्थी, उप जिलाधिकारी सीतापुर से नगर मजिस्ट्रेट, आगरा।

यूपी में तबादला सीजन शुरु, 9 आईएएस के बाद 4 सीएमओ के हुए तबादले

11.     सियाराम, अपर जिलाधिकारी( वि/रा) मुजफ्फरनगर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) मुजफ्फरनगर।
12.    आलोक कुमार, नगर मजिस्ट्रेट, रायबरेली से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) मुजफ्फरनगर।
13.    जयचंद पांडेय, सक्षम प्राधिकारी, गेल इंडिया, वाराणसी से नगर मजिस्ट्रेट, रायबरेली।
14.    जैनेंद्र कुमार जैन, नगर मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद से उप संचालक चकबंदी, फर्रुखाबाद।
15.    सुरेश चंद्र शर्मा, उपजिलाधिकारी अंबेडकर नगर से कुल सचिव, दीन दयाल उपाध्याय विश्विद्यालय, गोरखपुर।
16.    प्रताप सिंह भौदोरिया, नगर आयुक्त, नगर निगम झांसी से अपर आयुक्त झांसी मंडल, झांसी।
17.    शेषनाथ, संभागीय खाद्य नियंत्रक, कानपुर से नगर आयुक्त नगर निगम, झांसी।
18.    महेंद्र सिंह-II, अपर जिलाधिकारी (वि/रा) महोबा से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) महोबा।
19.    पूनम निगम, नगर मजिस्ट्रेट, जालौन से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) महोबा।
20.    अशोक कुमार शुक्ला, उपभूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद लखनऊ से नगर मजिस्ट्रेट, बरेली। 

आखिर क्यों एक के बाद एक आईएएस दे रहे हैं सरकारी नौकरी से इस्तीफा..

21.    विजय नारायण पांडेय, अपर जिलाधिकारी(वि/रा) चित्रकूट से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चित्रकूट।
22.    गणेश प्रसाद सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, बरेली से अपर जिलाधिकारी (वि/रा) चित्रकूट।
23.    सुल्तान अशरफ सिद्दकी, उप जिलाधिकारी बरेली से नगर मजिस्ट्रेट, जालौन।
24.    राम अक्षयबर, उप जिलाधिकारी बरेली से नगर मजिस्ट्रेट, फर्रुखाबाद।
25.    महेंद्र कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्ध नगर से अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) बलरामपुर।
26.    शैलेंद्र कुमार मिश्रा, उप जिलाधिकारी अमेठी से नगर मजिस्ट्रेट, गौतमबुद्धनगर।
27.    अजय कुमार श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बदायूं से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अलीगढ़।
28.    राम निवास शर्मा, अपर जिलाधिकारी प्रशासन अलीगढ़ से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बदायूं।
29.    अनिल कुमार उपाध्याय, मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़ से अपर आयुक्त वाराणसी मंडल, वाराणसी।
30.    देवीदास, मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर से अपर आयुक्त मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद।

31.    अशोक कुमार श्रीवास्तव- II, अधीशासी निदेशक, कर्मचारी कल्याण निगम, लखनऊ से मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर। 
32.    सतीश पाल, अधीशासी निदेशक, कर्मचारी कल्याण निगम से संयुक्त सचिव, श्रम विभाग, उत्तर प्रदेश, शासन।
33.    कमलेश कुमार सिंह, अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल से मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़।
34.    उदय राज सिंह, अपर आवास आयुक्त, लखनऊ से मुख्य विकास अधिकारी, कुशीनगर।
35.    महेंद्र कुमार राय, अपर आयुक्त, वाराणसी मंडल, वाराणसी से मुख्य विकास अधिकारी, कानपुर देहात।
36.    गौरव वर्मा, अपर आयुक्त, मुरादाबाद मंडल, मुरादाबाद से मुख्य विकास अधिकारी, जौनपुर।

 










संबंधित समाचार