लखनऊ: हुसैनाबाद में ज़हरीली गैस के रिसाव से कई लोग प्रभावित, क्षेत्र में मचा हड़कंप

राजधानी में अवैध तरीके से चल रहे एक कारखाने से जहरीली गैस का रिसाव होने से कई लोगों की हालत खराब हो गयी। घटना के बाद एक कारखाना मालिक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पूरी खबर..

Updated : 4 April 2018, 12:43 PM IST
google-preferred

लखनऊ: राजधानी के हुसैनाबाद पुलिस चौकी के पास फातिमा कॉलोनी में स्थिति केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार शाम को जहरीली गैस के रिसाव से लगभग 20 लोगों की हालत बिगड़ गयी। गैस से प्रभावित लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिये नजदीक के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां लगभग एक दर्जन लोगों का हालत गंभीर है।

जहरीली गैस के रिसाव के कारण रात में पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ज़हरीली गैस के रिसाव की वजह से आस-पास के लोगों को साँस लेने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था।

जहरीली गैस का रिसाव अवैध रूप से चल रहे एक फैक्ट्री से हुआ। घटना के बाद आरोपी कारखाना मालिक और उसके कर्मचारी फरार है। जबकि पुलिस ने कारखाने के मालिक पर मुक़दमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।  

Published : 
  • 4 April 2018, 12:43 PM IST

Related News

No related posts found.