हिंदी
महराजगंज: उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में लोक निर्माण विभाग (PWD) का बड़ा घोटाला सामने आया है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के गांव विशुनपुर गबडुआ में 66.64 लाख रुपये के सड़क घोटाले की जांच अभी पूरी भी नहीं हुई थी कि जिले में एक और अनियमितता उजागर हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विशुनपुर गबड़ुआ की घटना से पहले ही विभाग पर सवाल उठ रहे थे लेकिन इस नए खुलासे ने स्थिति को और गंभीर बना दिया है। बताया गया है कि लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों द्वारा इस मामले को दबाने की कोशिशें की जा रही हैं। हालांकि भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले संगठन "युवा हल्ला बोल" ने इसे प्रकाश में लाने का काम किया।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष गोविंद मिश्रा ने इस घोटाले की शिकायत सीधे प्रधानमंत्री कार्यालय में दर्ज कराई है। उनका कहना है कि यह केवल धन की बर्बादी नहीं, बल्कि जनता के विश्वास का गंभीर हनन है। "हमारी टीम के पास इस घोटाले से संबंधित सभी पुख्ता सबूत हैं, और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए हम लड़ाई जारी रखेंगे।
उनका कहना है कि महराजगंज के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता ने घटनास्थल से शिलापट्ट हटाने की बात स्वीकार की है लेकिन इस कदम से मामले को दबाया नहीं जा सकता। जनता में इस घटनाक्रम को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है और वे गहन जांच और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
गोविंद मिश्रा ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को राज्य और केंद्र स्तर तक ले जाया जाएगा। उनका दावा है कि जल्द ही संबंधित मंत्रालयों से संपर्क किया जाएगा। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इन अनियमितताओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाएं।
इस घोटाले ने राज्य और केंद्र सरकार की जवाबदेही पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि सरकार भ्रष्टाचार के इस गंभीर मामले पर क्या कार्रवाई करती है।
सुनिये भोजपुरी के ट्रेंडिंग स्टार खेसारी लाल क्या कह रहे हैं:
Published : 27 January 2025, 10:24 AM IST
Topics : Big scam Corruption Exposed HindiNews Maharajganj ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist PWD Road construction TrendingNews