Fatehpur News: बारिश ने खोली खागा नगर पंचायत की पोल! GT Road बना तालाब, स्कूल जाते बच्चों की बढ़ी मुसीबत
फतेहपुर के खागा में तेज बारिश के बाद जीटी रोड पर भीषण जलभराव हो गया। माहेश्वरी मार्केट से किशनपुर रोड तक पानी भरने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और व्यापारियों को परेशानी हो रही है। स्थानीय लोगों ने जलनिकासी, नाला निर्माण, सफाई और अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान की मांग की है।