Lok Sabha Election: ओडिशा में भाजपा को झटका, इस बड़े नेता ने पार्टी छोड़ BJD का थामा हाथ

लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले भाजपा को बड़ा झटका लगा है। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 7 April 2024, 5:06 PM IST
google-preferred

भुवनेश्वर: भाजपा को झटका देते हुए पार्टी की ओडिशा इकाई की उपाध्यक्ष लेखाश्री सामंतसिंघर ने इस्तीफा दे दिया है। लोकसभा और राज्य विधानसभा चुनावों से पहले ये भाजपा के लिए बड़ा झटका है। लेखाश्री बीजू जनता दल (बीजेडी) में शामिल हो गई हैं।

लेखाश्री भृगु बक्सीपात्रा के बाद दूसरे भाजपा ओडिशा उपाध्यक्ष हैं, जिन्होंने चुनाव से कुछ सप्ताह पहले भाजपा से इस्तीफा दे दिया और बीजद में शामिल हो गईं।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसारओडिशा भाजपा अध्यक्ष मनमोहन सामल को लिखे अपने त्यागपत्र में लेखाश्री ने कहा कि नेतृत्व का विश्वास जीतने में नाकाम होने के कारण उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया।

Published : 
  • 7 April 2024, 5:06 PM IST