हिंदी
बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पिछले 24 घंटे में बिजली की चपेट में आने से एक युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई तथा तीन लोग झुलस गए। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार भीमपुरा थाना क्षेत्र के चरौंवा गांव में शनिवार शाम पंकज सिंह (33) की आकाशीय बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय पंकज अपने खेत की मेड़बंदी कर रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक एक अन्य घटना में भीमपुरा थाना क्षेत्र के मधुकीपुर गांव में बिजली की चपेट में आकर विमला, ओम प्रकाश व छट्ठू झुलस गए। घटना के समय सभी खेत में धान की रोपाई कर रहे थे। मनियर थाना क्षेत्र के आसना गांव में शुक्रवार शाम छबीला यादव (60) की बिजली की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना के समय छबीला अपने घर के पास बैठे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published : 9 July 2023, 2:10 PM IST
Topics : आकाशीय बिजली उत्तर प्रदेश घायल पुलिस प्रशासन बलिया बारिश मौत मौसम वज्रपात
No related posts found.