हिंदी
जौनपुर: जौनपुर के सरपतहां क्षेत्र में बारिश के दौरान गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि रविवार को तेज हवा के साथ हो रही बारिश में सरपतहां थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव का निवासी चन्द्रशेखर (28) घर से निकलकर कूड़ा फेंकने जा रहा था, उसी दौरान उस पर आकाशीय बिजली गिर गयी।
उन्होंने बताया कि इस घटना में चन्द्रशेखर की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई की है।
Published : 1 May 2023, 9:03 AM IST
Topics : आकाशीय बिजली जौनपुर दर्दनाक मौत बारिश युवक सरपतहां
No related posts found.