हिंदी
नई दिल्लीः कभी क्लीन शेव युवाओं को आकर्षक माना जाता था लेकिन आज बात चाहे फिल्म इंडस्ट्री की हो या मॉडलिंग की सभी जगहों पर दाढ़ी बढ़ाने का ट्रेंड नजर आ रहा है। पुरुषों का ये फैशन महिलाओं को भी अपनी तरफ आकर्षित करता है।

हाल ही में एक रिसर्च में ये बात सामने आई है। रिसर्च के मुताबिक दाढ़ी रखने वाले मर्द शारीरिक और सामााजिक तौर पर ज्यादा प्रभावी लगते हैं। इसलिए महिलाएं उनकी तरफ ज्यादा आकर्षित रहती हैं। इसके साथ ही महिलाओं को पुरुषों में सफाई भी ज्यादा आकर्षित करती है। जिन पुरुषों की दाढ़ी में गंदगी या इंफेक्शन रहता है, उनसे वो दूर ही रहती हैं।

ज्यादातर महिलाओं ने बियर्ड रखने वाले मर्दों को ज्यादा रेटिंग दी है। मर्दाना फेस पर दाढ़ी रखने वाले पुरुषों की तस्वीरों को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। मर्दाना चेहरे शारीरिक रूप से मजबूत और सामाजिक रूप से ज्यादा प्रभावशाली नजर आते हैं।
Published : 17 January 2020, 3:25 PM IST
Topics : beard Clean Shaven fashion Lifestyle क्लीन शेव फैशन लाइफस्टाईल
No related posts found.
No related posts found.