हिंदी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मैनपुरी लोकसभा सीट के साथ ही रामपुर और खतौली विधानसभा सीट पर आज उपचुनाव के लिये वोटिंग हो रही है। वोटिंग के लिये यहां सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त किये जा रहा है। समाजवादी पार्टी जहां सत्ताधारी भाजपा के दबाव में पुलिस प्रशासन पर वोटिंग के दौरान गड़बड़ी के आरोप लगा रही है वहीं मैनपुरी में मतदान को लेकर भाजपा नेता चुनाव आयोग के पास पहुंचे। भाजपा ने सपा पर अराजकता फैलाने का आरोप लगाया है।
मैनपुरी उपचुनाव में दोपहर 3 बजे तक 43.93 फीसदी वोटिंग, रामपुर में 26.32 प्रतिशत और खतौली में 40.20 प्रतिशत वोटिंग दर्ज की गई।
#MainpuriByElection: मैनपुरी उपचुनाव में दोपहर 1 बजे तक 31.64 प्रतिशत मतदान pic.twitter.com/08vhkoPdiS
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 5, 2022
दोपहर 1 बजे तक मैनपुरी उपचुनाव में 31.64 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इसके साथ ही 1 बजे तक खतौली में 33.20 प्रतिशत और रामपुर में 19.01 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।
इससे पहले 11 बजे तक भी रामपुर में सबसे धीमा मतदान दर्ज किया गया। मैनपुरी में 19.5, खतौली में 20.70 और रामपुर में 11.3 फीसदी मतदान दर्ज किया है।
यूपी उपचुनाव में मैनपुरी लोकसभा सीट पर सभी की नजरें टिकी हुई है। मुलायम सिंह यादव का गढ़ माने जाने वाले मैनपुरी में सपा संस्थापक के निधन के बाद पहली बार चुनाव हो रहा है। यहां से मुलायम सिंह की बहु डिंपल यादव समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी है।
मैनपुरी में कांग्रेस और बसपा ने यहां कोई उम्मीदावरा खड़ा नहीं किया है। भाजपा ने रघुराज सिंह शाक्य को अपना उम्मीदावर बनाया है।
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान की विधानसभा सदस्यता रद्द हे के बाद खाली हुई रामपुर सीट पर भी भाजपा और सपा में सीधी टक्कर बतायी जा रही है। रामपुर में 11 बजे तक 11.3 फीसदी मतदान दर्ज किया।
खतौली विधानसभा उपचुनाव में भाजपा और सपा-रालोद गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर है। मुजफ्फरनगर दंगे से जुड़े केस में सजा होने के बाद विक्रम सैनी की सदस्यता रद्द हो गई थी। जिसके बाद खतौली सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं।
Published : 5 December 2022, 12:44 PM IST
Topics : उत्तर प्रदेश खतौली विधानसभा पुलिस प्रशासन भाजपा मतदान मैनपुरी रामपुर वोटिंग समाजवादी पार्टी
No related posts found.