हिंदी
लखनऊ: किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) की एक महिला जूनियर डॉक्टर ने आत्महत्या करने का प्रयास किया। महिला जूनियर डॉक्टर ने बेहोशी का इंजेक्शन लगाकर ख़ुदकुशी की कोशिश की है।
कहा जा रहा है कि केजीएमयू की जूनियर डॉक्टर ने सीनियर डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग आकर यह कदम उठाया है। ट्रामा सेंटर में महिला जूनियर डॉक्टर का इलाज जारी है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढ़ेें: UP STF ने किया BTC पेपर लीक मामले का पर्दाफाश, दो प्रिंटिंग प्रेस के मालिक गिरफ्तार
महिला डॉक्टर के सुसाइड करने के मामले में जानकारी देते हुए एसपी पश्चिम विकास चन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है इसके साथ ही संबंधित लोगों से पूछताछ चल रही है। जांच के बाद जो भी रिपोर्ट सामने आयेगा उसके आधार पर कार्रवाई की जायेगी।
Published : 15 October 2018, 10:00 AM IST
No related posts found.