कासगंज: रिश्ता टूटने से गुस्साये आवारा लड़के ने सरेआम लड़की को मारी गोली

डीएन संवाददाता

सदर कोतवाली के रोडवेज बस स्टैंड उस समय हडकंप मच गया, जब एक लड़के ने सरेआम एक लड़की को गोली मार दी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। पढ़ें डाइनामाइट न्यूज की पूरी खबर..



कासगंज: सदर कोतवाली के रोडवेज बस स्टैंड पर एक सिरफिर लड़के ने एक लड़की को गोली मार दी। लड़की को मरा हुआ समझकर आरोपी मौके से फरार हो गया। गोली लगने से लड़की बुरी तरह घायल हो गयी। सरेआम हुई वारदाते से पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गयी।

 

 

वारदात के बाद मौके पर पंहुची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल लड़की को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए उसे अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपी युवक की तलाश शुर कर दी है।

यह भी पढ़े: कासगंज में कपड़ा व्यापारी की हत्या से भारी दहशत, पुलिस फोर्स के साथ श्मशान घाट पहुंचा मृतक का शव 

मिली जानकारी के अनुसार गोली का  शिकार हुई युवती का पिता रोडवेज बस चालक है, युवती अपने पिता के साथ दिल्ली से  बुआ के घर से आ रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाये बैठे सिरफिरे आशिक शिवम शर्मा ने युवती को जान से मारने की नियत से गोली मार दी, जब तक लोग समझ पाते, तब तक युवती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पडी और आरोपी शिवम शर्मा तमंचा छोडकर फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: कासगंज: नाबालिग के साथ दरिंदों ने किया गैंग रेप, पीड़िता गंभीर स्थिति में अस्पताल में भर्ती

जानकारी के मुताबिक गोली लगने से घायल लड़की का नाम प्राची मिश्रा (21) है, जो सोरों की रहने वाली है। युवती के पिता रोडवेज बस चालक है। युवती को उस समय गोली मारी गयी जब वह अपने पिता के साथ दिल्ली से बुआ के घर से यहां आ रही थी। इसी बीच पहले से घात लगाये बैठे सिरफिरे आशिक शिवम शर्मा ने युवती को जान से मारने की नियत से गोली मार दी। गोली लगने से युवती खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पडी और आरोपी शिवम शर्मा तमंचा छोडकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची डायल 100 ने युवती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने युवती की हालत को गभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अलीगढ़ मेडिकल काँलेज को रेफर कर  दिया है।

गोली लगने से घायल 21 वर्षीय प्राची मिश्रा की कुछ समय पहले गोली मारने वाले युवक शिवम शर्मा से उसकी शादी की बात हुई थी, लेकिन जैसे ही लड़की एवं उसके घरवालों को यह ज्ञात हुआ कि वह एक नंबर का आवारा एवं चोर है तो उन्होंने इस रिश्ते को पूरी तरह से ठुकरा दिया। इसी बात को लेकर कई बार आरोपी शिवम शर्मा ने प्राची को जान से मारने की धमकी भी दे चुका था और इसी धमकी को लेकर उसने इस घटना को अंजाम दिया। 

सीओ सदर गवेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम गठित कर दी गई है। जल्द ही आरोपी को  गिरफ्तार कर जेल भेजा जायेगा।










संबंधित समाचार