हिंदी
नई दिल्ली: इस करवा चौथ का व्रत 13 अक्टूबर को है। पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले इस व्रत में चंद्रामा का बहुत ही ज्यादा महत्व है। इस व्रत में विवाहित महिलाए चंद्रमा की पूजा की करके अपना व्रत खोलती है। लेकिन क्या हो अगर आसमान में चांद दिखे ही ना तो... यकिनन ही ये सोचने वाला विषय है कि अगर करवा चौथ आसमान में चांद न दिखे तो व्रत कैसे खोला जाए।
जैसा की हम सभी जानते है कि इन दिनों मौसम काफी बेइमान बना हुआ है। अक्टूबर के महीने में बेमौसम बारिश हो रही है, ऐसे में पूरी संभावना है कि करवा चौथ के दिन आसमान में बादल छाए रहे।
चांद ना दिखने पर ऐसे खोले व्रत
अगर आसमान में चांद न दिखे तो महिलाएं कैसे व्रत खोलेंगी, क्या है नियम, जैसे सभी सवालों के जवाब ज्योतिषाचार्य से जानते हैं।
ज्योतिष के अनुसार, करवा चौथ की पूजा के बाद सभी महिलाओं को चंद्रमा देखकर व्रत खोलना होता हैं। वहीं अगर ऐसे में आसमान में चांद न दिखाई दे, तो धर्मशास्त्र के मुताबिक, चन्द्रोदय के समय के अनुसार चन्द्रमा को अर्घ्य देना चाहिए और मन में चन्द्रमा का स्मरण करने से वही फल प्राप्त होता है जो चन्द्रमा दिखने पर मिलता है। इस तरह से चन्द्रमा को अर्घ्य देने के बाद महिलाएं व्रत का पारण कर सकती हैं। इसके अलावा चंद्रमा न दिखने पर महिलाएं शुभ मुहूर्त में भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा के दर्शन पूजन कर सकती हैं। चंद्रमा की पूजा करते समय महिलाएं चंद्रमा के मंत्र का जाप करें।
चंद्रमा का मंत्र
ओम चतुर्थ चंद्राय नम:
Published : 12 October 2022, 12:48 PM IST
Topics : Karwa Chauth 2022 करवा चौथ चांद ज्योतिषी व्रत
No related posts found.