हिंदी
उत्तराखंड (पिथौरागढ़): हल्द्वानी विजिलेंस टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डीडीहाट तहसील में तैनात कानूनगो नारायण सिंह करायत को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, आरोपी कानूनगो ने एक निर्माणाधीन दो मंजिला भवन का काम भूमि की नाप नहीं होने के चलते रुकवा दिया था और नापजोख के एवज में 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। बातचीत के बाद 40 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था।
रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोच
शिकायतकर्ता ने विजिलेंस टोल फ्री नंबर पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने मामले की जांच की और सत्यापन के बाद ट्रैप टीम का गठन किया गया। शनिवार को टीम ने तहसील परिसर क्षेत्र में बने आरोपी के आवास से उसे रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों दबोच लिया।
तहसील में हड़कंप मच गया
विजिलेंस टीम का कहना है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता से 25-25 हजार की दो किस्तों में रिश्वत मांगने की बात कही थी। शिकायत की पुष्टि के बाद टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल विजिलेंस टीम आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है। इस कार्रवाई से तहसील क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
Published : 5 April 2025, 11:19 AM IST
Topics : Crime in Uttarakhand Dynamite News Kanungo posted in Tehsil Uttarakhand News Uttarakhand Police Uttarakhand Special Team Uttarakhand Vigilance Team Uttrakhand