बिकरु कांड: एनकाउंटर में ढ़ेर अमर दुबे की पत्नी पर बड़ा खुलासा, बढ़ सकती हैं पुलिस की मुसीबतें

कानपुर के बिकरू कांड को लेकर पुलिस मुठभेड़ में मारे गये अमर दुबे की पत्नी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा सामने आया है। इस खुलासे का बाद पुलिस की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। डाइनामाइट न्यूज रिपोर्ट

Updated : 3 September 2020, 10:26 AM IST
google-preferred

लखनऊ: कानपुर के चर्चित बिकरू कांड में शामिल और मुठभेड़ में मारे गये अमर दुबे की पत्नी को लेकर नया खुलासा सामने आया है। इस खुलासे के बाद पुलिस की मूसीबतें बढ सकती हैं। कानपुर के विकरू कांड के बाद अमर दुबे को पत्नी को गिरप्तार कर जेल भेज दिया गया था।

यह भी पढ़ें..यूपी एसटीएफ की बड़ी कामयाबी, विकास दुबे गैंग का शातिर अपराधी अमर दुबे पुलिस एनकाउंटर में ढ़ेर 

अब ताजे खुलासे में यहा बात सामने आयी है कि गिरफ्तार कर जेल भेजी गयी अमर दुबे की पत्नी खुशी नाबालिग है। खुशी को कानपुर देहात के किशोर न्याय बोर्ड ने नाबालिग माना है। जांच में बोर्ड ने 2 जुलाई को हुई घटना के दिन खुशी की उम्र 16 साल 10 महीने 12 दिन मानी है और उसे नाबालिग बताया गया है। इस खुलासे से यह साफ हो गया है कि खुशी को जेल के बजाए किशोर गृह में भेजा जाना चाहिए था।

यह भी पढ़ें..Bikru Case: विकास दुबे संग पुलिस पर बरसाई थी गोलियां, बिकरू कांड का अंतिम आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे 

खुशी के वकील शिवाकांत का कहना है कि पुलिस की जल्दबाजी से खुशी दो महीने से जेल में बंद है। शिवाकांत का आरोप है कि पुलिस ने तथ्यों की सही तरीके से जांच नहीं की। हमने खुशी के नाबालिग होने के कागजात अदालत में लगाए थे, जिसकी जांच अदालत ने किशोर न्याय बोर्ड को सौंपी थी। 

यह भी पढ़ें..दुर्दांत अपराधी विकास दुबे के अंतिम संस्कार के दौरान पत्नी रिचा दुबे भड़की मीडियाकर्मियों पर, दी गालियां 

कानपुर देहात के किशोर न्याय बोर्ड ने 1 सितम्बर को जारी अपने आदेश में खुशी को नाबालिग माना है। खुशी के वकील का कहना है कि अब हम उसकी जमानत की अपील करेंगे। पुलिस ने गलती की है, उसको गलती सुधारनी चाहिए। 

कानपुर के चौबेपुर थाना क्षेत्र में 2 जुलाई को हुए बिकरू कांड के दो दिन बाद ही पुलिस ने अमर दुबे की पत्नी खुशी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। बिकरु कांड के बाद अन्य आरोपियों के साथ ही अमर दुबे भी फरार हो गया था और पुलिस ने उसकी पत्नी खुशी को गिरफ्तार कर लिया गया था।

गौरतलब है कि बिकरू कांड से तीन दिन पहले ही यानी 29 जून को ही खुशी और अमर दुबे की बिकरू गांव में शादी हुई थी। यह शादी विकास दुबे के घर पर हुई थी, जिसमें बिकरु कांड के मास्टर माइंड विकास दुबे समेत जय वाजपेयी और खास सहयोगियों ने भी शिरकत की थी। इस शादी समारोह में कुछ पुलिस वाले भी शामिल थे।
 

Published : 
  • 3 September 2020, 10:26 AM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement