हिंदी
कन्नौज: जनपद में एक बार फिर बुलडोजर कार्यवाही शुरु हो गई है। लेकिन इस बार ट्रैफिक जाम और सड़क हादसों से निजात दिलाने के नाम पर ध्वस्तीकरण अभियान चलाया जा रहा है।
छिबरामऊ के NH-34 पूर्वी बाईपास पर गोल चक्कर बनाने की भी योजना है। जाम हटाने और गोल चक्कर बनाने के लिए यहां कब्जे हटाये जा रहे हैं। लगभग आधा दर्जन मकान और दुकानें ध्वस्तीकरण की जद में है।
हालांकि दुकान और मकान मालिकों को पहले ही मुआवजा मिल चुका है। लेकिन हाइवे की जमीन अधिग्रहण समेत ध्वस्तीकरण अभियान को लेकर लोगों में अंदर ही अंदर आक्रोश भी देखने को मिल रहा है।
यही कारण है कि ध्वस्तीकरण के लिए बुलडोजर कार्यवाही के दौरान क्षेत्र में इन दिनों भारी पुलिस फोर्स मौजूद है।
Published : 19 June 2024, 1:08 PM IST
No related posts found.