हिंदी
नई दिल्ली: न्यायमूर्ति आशीष जितेंद्र देसाई को शुक्रवार को गुजरात उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया। उन्हें मुख्य न्यायाधीश सोनिया गोकानी के स्थान पर नियुक्त किया गया है जो शनिवार को सेवा निवृत्त हो रही हैं ।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक गुजरात उच्च न्यायालय में वरिष्ठतम न्यायाधीश न्यायमूर्ति देसाई की कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति 26 फरवरी से प्रभावी होगी।

गुजरात उच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सोनिया गोकानी 25 फरवरी को 62 साल की होने के बाद सेवानिवृत्त हो रही हैं। उन्हें 12 फरवरी को गुजरात उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
भारत के 25 उच्च न्यायालयों में वह एकमात्र महिला मुख्य न्यायाधीश हैं।
एक अन्य महिला न्यायाधीश न्यायूमूर्ति सबीना हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश हैं।
Published : 24 February 2023, 4:45 PM IST
Topics : Acting Chief Justice Gujarat High Court Justice Ashish Jitendra Desai उच्च न्यायालय कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश गुजरात न्यायमूर्ति आशीष जितेंद्र देसाई
No related posts found.