हिंदी
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के जीतन राम मांझी ने एनडीए का साथ छोड़ महागठबंधन में शामिल होने का फैसला कर लिया है। बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और जीतन राम मांझी के बीच बुधवार को एक बैठक हुई। इस बैठक के बाद ही जीतन राम मांझी ने एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला किया।
जीतन राम मांझी के महागठबंधन में शामिल होने पर बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने उनके फैसले का स्वागत किया और कहा कि वह 'उनके माता-पिता के पुराने दोस्त हैं इसलिए वो मांझी को आरजेडी के साथ आने का न्यौता दिया।
ऐसी खबरें आ रही है कि एनडीए में उन्हें तरजीह नहीं मिल रही थी और उनकी लगातार अनदेखी की जा रही थी जिसकी वजह से वो काफी समय से नाराज भी चल रहे थे। इसी कारण मांझी ने एनडीए का साथ छोड़ने का फैसला किया
Published : 28 February 2018, 12:57 PM IST
No related posts found.