हिंदी
रांची: झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा कि उनका काम झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध बनाना है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा विश्वास मत हासिल करने की कोशिश के लिए बुलाए गए राज्य विधानसभा के विशेष सत्र को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ पिछले कई वर्षों से सरकार ने लोगों के विकास के लिए काम किया है। अब हमारा काम प्रगति जारी रखना और झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त और समृद्ध बनाना है।’’
यह भी पढ़ें: चंपई दिखाएंगे दम, थोड़ी देर में फ्लोर टेस्ट, जानिये ताजा अपडेट
पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के सदन में पहुंचने पर सत्ता पक्ष के विधायकों ने उनका जोरदार स्वागत किया और करीब पांच मिनट तक ‘‘हेमंत सोरेन जिंदाबाद’’ और ‘‘हमारा नेता कैसा हो, हेमंत सोरेन जैसा हो’’ के नारे लगाए।
यह भी पढ़ें: चंपई सोरेन ने विश्वास मत से पहले की कानून व्यवस्था की स्थिति की समीक्षा
इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले विपक्ष के विधायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के देरी से पहुंचने पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
Published : 5 February 2024, 1:55 PM IST
Topics : Corruption Free Jharkhand governor Prosperous Radhakrishnan झारखंड भ्रष्टाचार रांची राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन
No related posts found.