हिंदी
रांचीः झारखंड की राजनीति में उथल-पुथल मची हुई है। हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद चंपई सोरेन राज्य के सीएम बने। वहीं, अब अपनी कुर्सी बचाने के लिए मुख्यमंत्री को विधानसभा में विश्वास मत हासिल करना है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, गठबंधन के विधायक फ्लोर टेस्ट में शामिल होने के लिए सर्किट हाउस से निकल गए हैं। थोड़ी देर में चंपई सरकार का फ्लोर टेस्ट होना है।
क्या होता है फ्लोर टेस्ट
विधानसभा में बहुमत साबित करने की प्रक्रिया को फ्लोर टेस्ट कहा जाता है। सरकार को विधायिका का समर्थन प्राप्त है, यह जानने के लिए फ्लोर टेस्ट किया जाता है।
हेमंत सोरेन पहुंचे विधानसभा
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन फ्लोर टेस्ट में हिस्सा लेने के लिए विधानसभा पहुंच गए हैं। जानकारी के अनुसार, प्रवर्तन निदेशालय (ED) के अधिकारी सोरेन को विधानसभा लेकर पहुंचे।
हेमंत सोरेन पहुंचे झारखंड विधानसभा
ED की हिरासत में विधानसभा पहुंचे पूर्व सीएम
फ्लोर टेस्ट में लेंगे हिस्सा#HemantSoren #JharkhandPolitics pic.twitter.com/27IxVgzQKV
— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) February 5, 2024
किसके कितने विधायक?
झारखंड में भाजपा के 26 विधायक, कांग्रेस के 17 विधायक, झारखंड मुक्ति मोर्चा के 29 विधायक, राजद का 1 विधायक, लेफ्ट का 1 विधायक, आजसू के 3 विधायक, एनसीपी का 1 विधायक और निर्दलीय 2 विधायक हैं।
Published : 5 February 2024, 10:44 AM IST
Topics : Champai Soren floor test Hemant Soren Jharkhand Jharkhand Politics चंपई सोरेन झारखंड फ्लोर टेस्ट हेमंत सोरेन