हिंदी
जामताड़ा: झारखंड के जामताड़ा जिले में सोमवार को हाथियों के एक झुंड ने सात वर्षीय लड़के सहित दो लोगों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। वन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक, घटना राज्य की राजधानी रांची से लगभग 210 किलोमीटर दूर बनखंजो गांव की है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार नारायणपुर वन रेंज अधिकारी आर.सी. पासवान ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''धनबाद जिले के टुंडी से 35 हाथियों का एक झुंड सोमवार को इलाके में घुस आया। 50 वर्षीय एक व्यक्ति और नाबालिग लड़का झुंड के करीब पहुंच गया, जिन्हें हाथियों ने कुचल दिया।''
उन्होंने बताया कि वन विभाग ने हाथियों को क्षेत्र से भगाने के लिए टीम तैनात की हैं।
Published : 21 November 2023, 9:33 AM IST
Topics : Attack Elephant Jamtara Jharkhand Two Died जामताड़ा झारखंड मौत लोगों को कुचला हाथियों के झुंड