हिंदी
श्रीनगर मध्य कश्मीर के बडगाम जिले में गुरुवार को घेराबंदी एवं तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये । आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी है। सूत्रों ने बताया कि बडगाम जिले के जागू खानसहिब गांव में दो से तीन आतंकवादियों के छिपे होने की खुफिया सूचना मिलने के बाद गुरुवार सुबह जम्मू-कश्मीर पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी), सेना और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने एक संयुक्त घेराबंदी एवं तलाशी अभियान शुरू किया।
यह भी पढ़ें: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ के बाद तीन आतंकियों को किया गिरफ्तार.. गोला-बारूद का जखीरा बरामद

सुरक्षा बलों के जवान जब आतंकवादियों के ठिकाने की ओर बढ़ रहे थे, तो आतंकवादियों ने स्वचालित हथियारों से उन पर गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की और मुठभेड़ शुरू हो गयी।
यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मरीः नौगाम में CISF की टीम पर आतंकी हमला, ASI शहीद
#WATCH Gunshots heard at the site of encounter in Zagoo Arizal area of Budgam, where 2 terrorists have been neutralised by security forces.The operation has concluded now. (Visuals deferred by unspecified time) #JammuAndKashmir pic.twitter.com/y3LvwzLfGH
— ANI (@ANI) November 1, 2018
उन्होंने कहा इस मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये है जिनके शव अभी तक बरामद नहीं किए जा सके हैं। अंतिम रिपोर्ट आने तक अभियान जारी था।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने भी बडगाम में मुठभेड़ की पुष्टि की है । इस बीच अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए प्रशासन ने बडगाम में मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी है।
Published : 1 November 2018, 11:28 AM IST
Topics : Jammu Kashmir आतंकवादी जम्मू कश्मीर ढेर बड़गाम सुरक्षाबल