हिंदी
राजौरी: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में रविवार को एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में जा गिरी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना सरयो इलाके में उस समय हुई, जब मिनी बस तेरयाथ से पौनी की ओर जा रही थी।
यह भी पढ़ें: हवाई में बड़ा सड़क हादसा, गाड़ी के खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत
अधिकारियों के मुताबिक, एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और 17 अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Published : 21 January 2024, 5:25 PM IST
Topics : bus ditch Fell Jammu and Kashmir खाई गिरी जम्मू कश्मीर मिनी बस मौत राजौरी