हिंदी
श्रीनगर: जम्मू कश्मीर (Jammu Kashmir) के बडगाम (Badgam) जिले में शुक्रवार को बड़ा हादसा (Bus Accident) हो गया। बीएसएफ (BSF) जवानों को लेकर जा रही बस खाई (Ditch) में गिर गई। हादसे में तीन जवान की मौत हो गयी। वहीं दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर स्थानीय लोग पहुंच गए हैं।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार ब्रेल वॉटरहेल इलाके में बस खाई में गिर गई। अधिकारी के मुताबिक, बस में बीएसएफ के 36 जवान भरे थे। सड़क से फिसलने के बाद बस खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि हादसे में बीएसएफ के तीन जवान बलिदान हो गए। जबकि दो दर्जन से अधिक जवान घायल हो गए।
घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंच गई है। मामले की जांच में जुट गई है।
Published : 20 September 2024, 7:52 PM IST
Topics : Badgam BSF ditch Jammu Kashmir soldiers खाई जम्मू कश्मीर जवान बड़गाम बस