Police Flag Day: महराजगंज एसपी ने जवानों के साथ दोहराई सेवा और समर्पण की शपथ, ये रहा खास
पुलिस लाइन में रविवार को पुलिस झंडा दिवस पूरे सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना, आईपीएस ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की और उसके बाद पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश का संदेश पढ़कर सुनाया, जिसमें पुलिस बल के कल्याण, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना को रेखांकित किया गया।