JK Accident: बांदीपोरा में खाई में गिरा सेना का वाहन, चार जवानों की मौत

कश्मीर के बांदीपोरा में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। शनिवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया जिससे चार जवानों के मारे जाने की खबर है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 4 January 2025, 3:01 PM IST
google-preferred

श्रीनगर:  उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां शनिवार को सेना का एक वाहन खाई में गिर गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार हादसे में चार जवानों के मारे जाने की सूचना है। वहीं, कई जवान दुर्घटना में घायल हो गए हैं। जवानों का रेस्क्यू किया जा रहा है। मौके पर पुलिस और सेना के जवान बचाव अभियान में जुटे हैं।

यह दुर्घटना बंदीपोरा के सदरकूट पाईन इलाके में हुई जहां सेना का ट्रक फिसलन के कारण खाई में जा गिरा। हादसे के बाद स्थानीय पुलिस और सेना के अन्य जवान राहत कार्य में जुट गए। इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

चार दिन पहले भी हुआ हादसा

31 दिसंबर को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले की मेंढर तहसील के नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बलनोई क्षेत्र में भी सेना के वाहन के साथ दुर्घटना घटी थी। उस समय शाम को लगभग छह बजे करीब सेना का वाहन जवानों को लेकर ऑपरेशन ड्यूटी पर जा रहा था।

उसी दौरान वाहन करीब तीन सौ फिट गहरी खाई में जा गिरा। इस हादसे में वाहन में सवार पांच जवानों की मौत हो गई थी, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए थे जिन्हें पुंछ के सैन्य अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।

Published : 
  • 4 January 2025, 3:01 PM IST

Advertisement
Advertisement