हिंदी
प्रतीकात्मक छवि
Kanker: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दर्दनाक और बड़ी खबर सामने आई है, जहां नक्सल प्रभावित इलाके में हुए आईईडी विस्फोट में डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (DRG) के तीन जवान शहीद हो गए, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब सुरक्षा बलों की टीम डी-माइनिंग और सर्च ऑपरेशन के लिए निकली हुई थी।
डी-माइनिंग के दौरान हुआ विस्फोट
पुलिस के अनुसार, यह ऑपरेशन थाना छोटेबेठिया क्षेत्र में कांकेर और नारायणपुर जिले की सीमा पर चलाया जा रहा था। सुरक्षा बलों की टीम इलाके में बारूदी सुरंगों को निष्क्रिय करने और क्षेत्र में दबदबा बनाने के उद्देश्य से सर्च कर रही थी। इसी दौरान पहले से नक्सलियों द्वारा बिछाई गई आईईडी को हटाने की कोशिश में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि जवानों को संभलने या सुरक्षित स्थान पर जाने का मौका तक नहीं मिला।
तीन जवान मौके पर ही शहीद, एक घायल
इस भीषण विस्फोट में चार जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तीन जवानों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। शहीद होने वालों में इंस्पेक्टर सुखराम वट्टी, कांस्टेबल कृष्णा कोमरा और कांस्टेबल संजय गढपाले शामिल हैं। वहीं घायल कांस्टेबल परमानंद कोमरा का इलाज जारी है और उन्हें बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
छत्तीसगढ़ में सनसनी: स्कूल के 35 बच्चों ने खुद को ब्लेड से काटा, प्रशासन में मचा हड़कंप
नक्सल प्रभावित क्षेत्र में लगातार खतरा
कांकेर-नारायणपुर का यह इलाका लंबे समय से नक्सल गतिविधियों के लिए संवेदनशील माना जाता है। सुरक्षा बल लगातार सर्च और एरिया डॉमिनेशन ऑपरेशन चला रहे हैं, लेकिन इस तरह के आईईडी हमले अब भी सबसे बड़ा खतरा बने हुए हैं। इस घटना ने एक बार फिर नक्सल प्रभावित इलाकों में ऑपरेशन के दौरान मौजूद जोखिम को उजागर कर दिया है।
Location : Chhattissgarh
Published : 2 May 2026, 4:42 PM IST
Topics : Chhattisgarh IED blast Kanker mining soldiers